1:55 pm Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR।

उझानी में फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR।

उझानी, बदायूं 10 अक्टूबर ।

संजरपुर बालजीत में गाटा सं.-573 (1.95 हे.) के मामले में जितेन्द्र पाल सिंह ने गांव के ही प्रवेश कुमार सिंह पर अपने हिस्से से अधिक जमीन बेचने और भूमिहीन होने के बाद भी खुद को 1/4 का मालिक दिखाकर विभाजन वाद दायर करने और बैंक से 1 लाख का लोन लेने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि प्रवेश ने चार बैनामों से अपना हिस्सा बेचकर 0.2520 हे. अधिक जमीन बेच दी, फिर भी कूटरचित दस्तावेज से कोर्ट से एक पक्षीय आदेश ले लिया। कोर्ट ने 17/09/2025 को वह आदेश निरस्त कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर थाना उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.