कादरचौक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद, घर पर लगाया पहरा।
उझानी बदायूं 10 अक्टूबर।
थाना कादरचौक पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कादरचौक के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव को उनके गांव बमनौसी स्थित घर पर नजरबंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि सत्यवीर यादव जंतर-मंतर जाने की तैयारी में थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घर पर ही गिरफ्तार कर उनके घर के दरवाजे पर पहरा लगा दिया।
पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर नजरबंदी की कार्रवाई की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com