10:52 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, सर्दियों की तैयारियों में जुटे

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् और शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। बताया गया है कि वह लद्दाख में सर्दियों की तैयारियों में व्यस्त हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए वांगचुक ने सर्दियों से पहले किए जाने वाले पर्यावरण संबंधी कार्यों का जिक्र किया। इनमें पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम ग्लेशियर तैयार करना, ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी ग्लेशियर झील से अचानक आने वाली बाढ़ के खतरे पर काम करना और हिमालयी क्षेत्रों में मौजूद खतरनाक झीलों से जुड़े जोखिम कम करना शामिल है।

वहीं, CJP ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन संगठन के देशव्यापी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.