10:52 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

इंजी. अभिषेक भारती बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा के बरेली मंडल अध्यक्ष

बदायूँ। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा में इंजी. अभिषेक भारती को बरेली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी की सहमति से की गई है।

इंजी. अभिषेक भारती की नियुक्ति से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से उनसे संगठन को मजबूत बनाने तथा वाल्मीकि समाज के हितों, अधिकारों और उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा की जा रही है।

नियुक्ति पर इंजी. अभिषेक भारती ने जताया आभार

बरेली मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर इंजी. अभिषेक भारती ने संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदास चौहान जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विपिन बेनीवाल जी, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट श्री मोहित प्रभाकर जी, प्रदेश प्रमुख युवा मोर्चा श्री रिंकू सूद जी, प्रदेश मंत्री श्री निखिल वाल्मीकि जी सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा वाल्मीकि समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.