10:51 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

(सैदपुर) जन्म के बाद शिशु के लिए मां का दूध अमृत के समान:डॉ विपिन वर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के दौरान 33 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किए गए व दो एच आर पी खून की कमी वाली महिला पायी गई जिनको आयरन शुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया ब्लड की जांच,मलेरिया, बी पी, पल्स , पीलिया,शुगर,एनीमिया, बुखार आदि की जांच की गई और गर्भवती महिलाओं को 26 निशुल्क अल्ट्रासाउंड की लिखे गये व गर्भवती महिलाओं का बताया गया कि आयरन, केल्शियम, की समय पर टेबलेट लेते रहे । डॉ विपिन वर्मा द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था का पता लगते ही महिलाओं को तुरन्त अस्पताल में आकर अपना एन सी चेकअप कराना चाहिए जिससे कि शुरुआत में ही किसी भी बीमारी को पकड़ा जा सके और उसका समय पर इलाज किया जा सके इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा मधुलिका, नाज़िया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.