10:51 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप का दावा, राजधानी तक महसूस हुए झटके

पनामा। पनामा में शक्तिशाली भूकंप आने की खबर सामने आई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी। झटके महसूस होने के बाद राजधानी पनामा सिटी में लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

बताया गया है कि भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिणी हिस्से में पितालोसा अरिबा के पास था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान इमारतों के हिलने के वीडियो भी प्रसारित होने की बात कही जा रही है।

शुरुआती जानकारी में जनहानि की पुष्टि नहीं होने का दावा किया गया है, जबकि कुछ इमारतों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। नुकसान और हताहतों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.