9:55 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 70 से अधिक ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

प्रयागराज। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने एनसीआर जोन से गुजरने वाली 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इससे दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई यात्रियों को अचानक ट्रेन रद्द होने के संदेश मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

निरस्त की गई प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और पटना राजधानी सहित कई ट्रेनें शामिल बताई गई हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल के रद्द होने से प्रयागराज के यात्रियों पर भी असर पड़ा है। टिकट बुक करा चुके यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और ईएमयू/मेमू ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द किया गया है। टिकट रद्द होने पर यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा।

उधर, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रयागराज में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। धरनास्थल, रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डों के आसपास पुलिस निगरानी तेज की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.