7:48 am Saturday , 10 October 2026
BREAKING NEWS

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,12 वाहन सीज, वसूला ₹4 लाख प्रशमन शुल्क**

बदायूं

**परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,12 वाहन सीज, वसूला ₹4 लाख प्रशमन शुल्क**

केशव गुप्ता

जनपद बदायूं। जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अनियमित रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 12 वाहनों को सीज किया गया जिनके द्वारा 4 लाख प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, विशेष उल्लेखनीय है कि 08 वाहन थाना कुंवरगांव एवं 04 वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में चीज किए गए,
अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 02 स्कूल बस, 02 हल्का मालवाहक वाहन, 02 मिल्क टैंकर, 04 ट्रैक्टर-ट्रेलर एवं 02 भारी बस कुल 12 वाहन सीज़ किए गए,, साथ ही 14 वाहनों के चालान किए गए
परिवहन विभाग द्वारा वाहन संबंधी अभिलेखों, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक वैधानिक प्रावधानों की जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले तथा नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त वैधानिक अभिलेख पूर्ण रखें, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
— परिवहन विभाग, जनपद बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.