इटारसी, मध्य प्रदेश। दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे दर्जनों छात्रों को इटारसी में स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्र गोवा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें रास्ते में रोक लिया गया।
घटना के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, छात्रों को हिरासत में लेने के कारण और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पक्ष की पुष्टि होना बाकी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com