9:17 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का भव्य आगाज, पूनम अग्रवाल बोलीं- अग्रसेन जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक।

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का भव्य आगाज, पूनम अग्रवाल बोलीं- अग्रसेन जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक।

उझानी, बदायूं 9 अक्टूबर ।

नगर में शुक्रवार से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद का जो सिद्धांत ‘एक रुपया-एक ईंट’ के रूप में दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने समाज को जोड़ने, व्यापार में ईमानदारी और अहिंसा का जो संदेश दिया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है। अग्रवाल समाज हमेशा से दान, सेवा और समाज निर्माण में आगे रहा है। सभी अग्रबंधुओ को इस तरह के आयोजनों में हमेशा सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच ही हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं।

महोत्सव के पहले दिन अग्रवाल महिला समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सजातीय बच्चों ने फैंसी ड्रेस सीनियर, बॉल इन टब, पासिंग ऑफ बॉल, म्यूजिकल चेयर रेस, फैंसी ड्रेस जूनियर, बेबी हेल्थ शो, मेहंदी रचे हाथ, टीबी के स्लोगन पहचानो, पोस्टर में रंग भरो प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समां बांध दिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्षा सुनीता बंसल, महामंत्री शालिनी सिंघल, कोषाध्यक्ष निशा गोयल ने पालिकाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल व महामंत्री विष्णु गोयल ने पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल का बैज लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष अमोल गोयल, अरूण अग्रवाल,राजीव गोयल, मुनीश चंद्र अग्रवाल, प्रीति तुलस्यान, गरिमा गोयल, सारिका मित्तल, रीता तुलस्यान, मंजू गोयल, नीरू तुलस्यान, अलका बंसल,ममता गर्ग ,डॉ. पीके गोयल, मनीष गोयल, सिद्धांत गोयल, अंकुर अग्रवाल, संजय मित्तल, केशव गर्ग, अजीत गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.