बिल्सी। समाजवादी पार्टी की नगर कार्यकारिणी एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और पार्टी समर्थकों ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम गौरव आर्य के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए इस ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इस मौके पर प्रत्यांश कुमार, हरिओम यादव, मंजीत यादव, सद्दाम हुसैन, दानिश कुरैशी, शादाब हुसैन, प्रेमसिंह यादव, मंजू यादव, अरविंद यादव, मोहित शर्मा, अरविंद शर्मा, इरफान अली, योगेश बिसारिया आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com