9:55 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बिल्सी। नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को नमामि गंगे अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चित्रकला, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने गंगा संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। निदेशक वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गंगा संरक्षण और स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह, अशोक तोमर, राहुल सिंह सोलंकी, मृगांक जैन, संचित सक्सेना, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, अनामिका सिंह, कीर्ति गुप्ता और निकिता गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.