8:32 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा को कहा अलविदा, प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से दिया इस्तीफा

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा को कहा अलविदा, प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से दिया इस्तीफा

केशव गुप्ता

पार्टी में भीतरघात और पिछड़े-अति पिछड़े समाज को सम्मान न मिलने का लगाया आरोप, अगले राजनीतिक कदम पर टिकी निगाहें
बदायूं/बरेली। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना त्यागपत्र साझा करते हुए पार्टी नेतृत्व से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
धर्मेंद्र कश्यप ने अपने बयान में आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी गई, जबकि पिछड़े और अति पिछड़े समाज को अपेक्षित सम्मान और स्थान नहीं मिला। उन्होंने इन परिस्थितियों पर नाराजगी जताते हुए भाजपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।
उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं। हालांकि, किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.