
नईम की दुकान तक ई-रिक्शा बैन, व्यापारियों को दिए सुरक्षा निर्देश।
उझानी, बदायूं 8 अक्टूबर ।
आगामी त्योहारों दीपावली-धनतेरस के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के साथ ही ई-रिक्शा के रूट में बदलाव किया गया है। व्यापारियों को भी सीसीटीवी और कैश ले जाते समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार नगर के घंटाघर चौराहे से डॉक्टर नईम की दुकान तक ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बैन रहेगा। त्योहारों पर बाजार में भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने और खरीदारों को परेशानी न हो।
पुलिस ने पुरानी अनाज मंडी मोड़ और सर्राफा बाजार में विशेष चौकसी बढ़ा दी है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सर्राफा बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यापारीगण अपने-अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं।
अवैध ई-रिक्शा चालकों और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना कागज के ई-रिक्शा सड़क पर मिला तो सीज कर दिया जाएगा।
आज कोतवाली में आयोजित पुलिस की व्यापारियों संग बैठक में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने व्यापारियों से अपील की है कि जब वे दुकान से कैश लेकर जाएं तो सदैव एक ही रूट से न जाएं, रूट बदलते रहें। अगर किसी व्यापारी के पास अधिक कैश हो तो वह कोतवाली में सूचित कर दे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस का स्टाफ व्यापारी के साथ सुरक्षा में जाएगा।
उन्होंने कहा कि
त्योहारों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com