स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 200 विद्यालयों में होगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
बदायूँ: 09 अक्टूबर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शुक्रवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा के 167 तथा माध्यमिक शिक्षा के 33 विद्यालयों सहित कुल 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कराए जाने पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।
बैठक में विद्यालयों में आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से जुड़े कार्मिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा संभावित आपदाओं के दौरान आवश्यक सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण विकसित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करना है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों का भली-भांति परीक्षण कराया जाए। परीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए, ताकि आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके। उन्होंने विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को समन्वय के साथ संचालित करने तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, जिससे विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र तथा पीएसी दल के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेबदायूँ: 09 अक्टूबर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शुक्रवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा के 167 तथा माध्यमिक शिक्षा के 33 विद्यालयों सहित कुल 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कराए जाने पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।
बैठक में विद्यालयों में आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से जुड़े कार्मिकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा संभावित आपदाओं के दौरान आवश्यक सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण विकसित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करना है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों का भली-भांति परीक्षण कराया जाए। परीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए, ताकि आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके। उन्होंने विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों को समन्वय के साथ संचालित करने तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, जिससे विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र तथा पीएसी दल के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com