पूर्वोत्तर रेलवे: 7 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, कासगंज-दिल्ली इंटरसिटी भी शामिल।
सीजेपी के कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते रेलवे का फैसला।
बरेली 9 अक्टूबर।
पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से 7 एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। निरस्त ट्रेनों में बनारस-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बनारस और लखनऊ तेजस के साथ कासगंज-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया –
कासगंज-दिल्ली रूट के यात्री ध्यान दें,कासगंज से 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के निरस्त होने से कासगंज, सोरों, कछला, बदायूं, बरेली होते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
अन्य निरस्त ट्रेनें –
बनारस से 09 अक्टूबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस
नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
बनारस से 09 अक्टूबर को चलने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस
नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
लखनऊ जं. से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस
नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस भी कल निरस्त रहेंगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com