बदायूं। शहर में श्री रामलीला महोत्सव की रौनक लगातार बढ़ रही है। 4 अक्टूबर से शुरू हुए महोत्सव में दरभंगा, बिहार से आए कलाकार प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक लीलाओं का मंचन कर रहे हैं। शनिवार, 10 अक्टूबर को भगवान शिव विवाह की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
रामलीला मैदान में महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैदान में दुकानें सजाई जा रही हैं। वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और तमाशे भी लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही मेले की रौनक बढ़ रही है।
श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि मैदान में दुकानों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु खरीदारी के साथ महोत्सव का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्म लीला के मंचन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। अब शिव विवाह शोभायात्रा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com