5:35 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति व 4 माह का मासूम घायल, पत्नी के दोनों पैर टूटे।

बिसौली, बदायूं 9 अक्टूबर ।

दवतोरा-बिसौली रोड पर परसिया गांव से आगे मंदिर के पास हैरो लगे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए, जबकि उसका पति और 4 महीने का बेटा भी घायल हो गया।

पीड़ित इन्द्रपाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम गुरियारी थाना बिसौली ने तहरीर दी कि वह 11 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी आरती और 4 माह के पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से बिसौली दवा दिलाने जा रहा था। आरती की गोद में बच्चा था।

आरोप है कि जॉन डियर कंपनी के ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरती के दोनों पैर टूट गए, इन्द्रपाल और बच्चे को भी चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद राहुल पुत्र उरमान सिंह निवासी अतरपुरा व मिन्टू पुत्र हरिराम निवासी गुरियारी ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल बिसौली पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।

मौजूद लोगों से पता चला कि ट्रैक्टर महेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी परसिया थाना बिसौली का है।

कोतवाली बिसौली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक ताहिर अली को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.