बिसौली, बदायूं 9 अक्टूबर ।
गंगा एक्सप्रेसवे पर 16-17 जून की रात हुए सड़क हादसे में घायल डबल डेकर बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर कोतवाली बिसौली में अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रार्थी करनदीप सिंह पुत्र शेर सिंह ढिल्लों निवासी J-2/14 बुद्ध विहार फेस-1 उत्तर पश्चिमी दिल्ली ने तहरीर दी कि उसके सगे फुफेरे भाई मलकीत सिंह उर्फ हनी पुत्र त्रिलोक सिंह उनके पते पर रहते थे और डबल डेकर पर ड्राइवर थे।
16 जून 2026 को वह बस में सवारियां लेकर लखनऊ से दिल्ली आ रहे थे। 16/17 जून 2026 की रात लगभग 1 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 155.3 किलोमीटर के निकट आगे चल रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से लेन बदलते समय अपने अज्ञात वाहन के पीछे की साइड से डबल डेकर बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी, जिससे मलकीत गंभीर घायल हो गए।
एम्बुलेंस द्वारा उन्हें पहले बदायूं अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 27 जून को रात करीब 8:30 बजे जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल रोहिणी सेक्टर-3 दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई।
कोतवाली बिसौली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक धूम सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com