5:35 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: पुरानी कहासुनी को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तेरहवीं में विघ्न डालने की धमकी, 4 पर रिपोर्ट।

बिल्सी, बदायूं 9 अक्टूबर ।

थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में पुरानी कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तेरहवीं संस्कार में विघ्न डालने की धमकी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रार्थी अनेकपाल पुत्र चिरौंजी निवासी ग्राम फकीराबाद थाना बिल्सी ने तहरीर दी कि 8 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे पुरानी कहासुनी को लेकर उसके ही गांव व पड़ोस के अजयवीर, कल्याण पुत्र सियाराम व शीतल पत्नी सुधीर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर आ गए।

गाली-गलौज से मना करने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी शीला देवी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा सुधीर पुत्र सियाराम ने भी उससे व उसकी पत्नी से मारपीट की।

पीड़ित का कहना है कि 9 अक्टूबर 2026 को उसके पिता की तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम है, उक्त लोग तेरहवीं में भी विघ्न डालने की धमकी देकर गए हैं। उसे आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.