बदायूं 9 अक्टूबर ।
कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पकड़े गए सभी आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से 3 तमंचे 315 बोर, 5 कारतूस, चोरी के 14167 रुपये, 1 DVR, 3 राउटर और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम चेकिंग पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि छोटी सरकार के पास 5 लोग बैठे हैं जो शहर में चोरी की फिराक में हैं। पुलिस ने कादरी तिराहे से दाहिने कब्रिस्तान के आगे बुनियाद भरा प्लाट के आगे चकरोड पर ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की।
ट्यूबवेल के पीछे बैठे आरोपियों की बातचीत सुनने पर पता चला कि वह नेहरू चौक के पास दुकानों में फिर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने टैक्टिकल तरीके से दबिश देकर पांचों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया-
हरीश उर्फ हरिया पुत्र लालू निवासी लक्ष्मणगंज जरी थाना भूंगरा जिला बांसवाड़ा, राजस्थान,राकेश पुत्र शंकर निवासी गणेशी लाल पाडला थाना भूंगरा।
हरीश पुत्र वर सिंह निवासी मोडा डोंगरा सलतरा सालपुर थाना सदर बांसवाड़ा,सुनील पुत्र कान्ति निवासी लक्ष्मणगंज जरी।
सुनील पुत्र सन्तू निवासी लक्ष्मणगंज जरी ने
पूछताछ में बताया कि करीब 2 माह पहले खैराती चौक में तहसील गेट के पास 3 दुकानों में चोरी की थी। एक दुकान से सीसीटीवी का DVR व 3 राउटर भी निकाल लिया था ताकि फोटो-वीडियो पुलिस को न मिले। उसे ट्यूबवेल के पीछे झाड़ियों में सफेद बोरी में छिपा दिया था।
आरोपियों ने बताया कि वह गैंग बनाकर रेलगाड़ी से अलग-अलग शहरों में रैकी करते हैं, मौका देखकर चोरी कर शहर छोड़ देते हैं। उनका लीडर हरीश उर्फ हरिया है जिस पर 4-5 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद DVR व राउटर को वादी अंकुश गांधी पुत्र हरिओम गांधी को मौके पर बुलाकर दिखाया, जिसने अपने सामान के रूप में पहचान की।
कोतवाली में रात सभी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया,विवेचना निरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, रवीन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, हैड कांस्टेबल जसवीर सिंह, अंकित कुमार, पुष्पेन्द्र चौधरी, पातीराम, हिमांशु सहनी, अरुण कुमार व रोमिल शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com