4:38 pm Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: चकमार्ग की जमीन पर फिर कब्जा, चार काश्तकारों पर केस दर्ज।

उझानी, बदायूं 9 अक्टूबर ।

पिपरौल पुख्ता में चकमार्ग की जमीन गाटा संख्या 464 पर दोबारा कब्जा करने पर चार काश्तकारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता अजय पाल निवासी चंदनपुर पुख्ता की शिकायत पर लेखपाल मुकेश कुमार की आख्या पर कार्रवाई हुई।
24.09.2026 को पुलिस बल के साथ पैमाइश कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था।

आरोप है कि राजकुमार, कालीचरन पुत्रगण रघुवीर व शेषपाल, अगरपाल पुत्रगण नेक्सू निवासी चंदनपुर पुख्ता ने मना करने के बाद भी जमीन को फिर जोतकर अपने खेत में मिला लिया।

कोतवाली उझानी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच SI अविनाश पुंधीर को दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.