चुनाव से पहले बरेली में सियासी हलचल तेज, BJP के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप जाएंगे सपा में!

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कश्यप समाज के कद्दावर नेता और बरेली की आंवला लोकसभा सीट से दो बार भाजपा के सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप का सपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था।
गुरुवार रात वे बरेली में सपा नेता डॉ. अनीस बेग की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां वे सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष के बीच बैठे नजर आए। सपा नेताओं के साथ हाथ उठाकर गाना गाया – ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, छोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे।
भाजपा छोड़ने के बाद धर्मेंद्र ने कहा था कि पार्टी में घुटन हो रही थी, वहां दलितों और पिछड़ों के लिए अलग कानून है।
त्रिस्तरीय पंचायत से लोकसभा तक का सफर-
1995-2002: क्षेत्र पंचायत सदस्य (1995) और जिला पंचायत सदस्य (2000) चुने गए।
2002-2007: 2002 में बसपा से पहली बार विधायक, फिर 2007 में सपा से जीतकर यूपी सरकार में मंत्री रहे।
2009: सपा टिकट पर आंवला से पहला लोकसभा चुनाव लड़े, मेनका गांधी को कड़ी टक्कर देते हुए महज 7,681 वोटों से पीछे रहे।
2014 & 2019:भाजपा में शामिल होकर आंवला से लगातार दो बार बड़े अंतर से जीतकर संसद पहुंचे।
2024: भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, लेकिन कड़े मुकाबले में सपा के नीरज मौर्य से 15,969 वोटों से हार गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com