10:18 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

जनगणना ट्रेनर्स का के द्वितीय चरण हेतु फील्ड प्रशिक्षण प्रारंभ

बदायूँ, । जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 08 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो गया है। फील्ड ट्रेनर्स के दों बैचों में आयोजित यह प्रशिक्षण दिनांक 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जनगणना निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी, बिसौली एवं उप जिलाधिकारी, दातागंज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बैचों का प्रशिक्षण संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। दोनों बैचों में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.