7:37 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

*’सेवा संकल्प अभियान’ में राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक राजकीय महिला महाविद्यालय में करेंगे मार्गदर्शन और अध्यापन*

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक के लिए संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ के शिक्षकों ने राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक-विहीन विषयों में छात्राओं का मार्गदर्शन करने एवं विशेष सारगर्भित व्याख्यान के माध्यम से सेवा योगदान प्रदान करेंगे। ज्ञातव्य है कि राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, जन्तु विज्ञान, गणित एवं उर्दू विषय में कोई शिक्षक कार्यरत नहीं है। जबकि राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं जन्तु विज्ञान विषय में हजारों की संख्या में छात्राओं ने एडमिशन लिया है और बिना शिक्षक के सेल्फ स्टडी करने के लिए विवश हैं।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि उपर्युक्त विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुँच कर निर्धारित तिथि व समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन करेंगे और भविष्य में भी ऑनलाइन या ऑफलाइन सेवा प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
डॉ गुप्ता ने कहा कि 9 अक्टूबर को राजनीति विज्ञान व समाज शास्त्र की कक्षाएं डॉ. राकेश कुमार जायसवाल व डॉ. सतीश सिंह यादव द्वारा ली जाएंगी, जबकि गणित की कक्षा डॉ. सचिन कुमार द्वारा 9 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी। 12 अक्टूबर को जन्तु विज्ञान की कक्षा डॉ. गौरव कुमार सिंह व उर्दू की कक्षा डॉ. जुनैद आलम द्वारा संचालित की जाएगी। शिक्षकों की यह निस्वार्थ सेवा भावना छात्राओं को निरंतर शिक्षा प्रदान करने व शैक्षणिक गुणवत्ता प्रदान करते हुए नारी सशक्तिकरण एवं प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.