8:07 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज तहसील के समरेर ब्लॉक में कीचड़ और जलभराव से बेहाल बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय

दातागंज तहसील के समरेर ब्लॉक में कीचड़ और जलभराव से बेहाल बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय

केशव गुप्ता

समरेर/दातागंज। दातागंज तहसील के अंतर्गत आने वाले समरेर ब्लॉक परिसर में स्थित बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यालय की हालत लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। कार्यालय के आसपास जलभराव और कीचड़ की समस्या के चलते कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि बारिश के बाद ब्लॉक परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले लोगों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करानी चाहिए। जलभराव के कारण परिसर में गंदगी और फिसलन बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी के साथ हादसे का भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.