स्कूलों के आसपास अवैध ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 6 सीज और 4 के चालान
केशव गुप्ता
बदायूं। जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में विद्यालयों के आसपास बच्चों को लाने-ले जाने में लगे अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 ई-रिक्शा के चालान किए गए, जबकि 6 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया।
परिवहन विभाग की टीम ने ई-रिक्शा चालकों को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। विभाग की इस कार्रवाई से अनाधिकृत रूप से बच्चों को ढोने वाले ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com