8:07 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

लेखपालों ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, बढ़ने लगी परेशानी

बिल्सी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिल्सी तहसील शाखा के सभी लेखपालों ने बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्री सहित कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
संघ की बिल्सी शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी लेखपालों ने तहसील प्रशासनिक और विभागीय वाट्सएप समूह छोड़ दिए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन कार्यों से पूरी तरह विरत रहने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया है। कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित होने लगी है। इससे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने तथा फार्मर रजिस्ट्री समेत अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान लेखपाल सूरज भारती, दुर्गेश कुमार, रंजीत सिंह, राजबीर सिंह, संजय तोमर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.