8:07 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

तहसील क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 48 घंटों के दौरान डेंगू के लक्षणों के कारण तीन लोगों की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी ने प्रभावित गांव का दौरा किया और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जगत पीपरी गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा और और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न तो फॉगिंग कराई जा रही है और ना ही दवाई का छिड़काव हो रहा है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री प्रेमी एवं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन तत्काल उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम प्रियंका गोयल को गांव के बिगड़ते हालातों से रूबरू कराते हुए ज्ञापन सौंपा और तत्काल स्वास्थ्य टीमों को गांव में भेजने, व्यापक स्तर पर फॉगिंग कराने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। अब देखना यह होगा कि इस चेतावनी और गुहार के बाद बेपरवाह नजर आ रहा स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन नींद से जगाता है या नहीं। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, एड. मो. जावेद, संजीव कुमार पाल, कपिलदेव, कुलदीप यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.