8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अपर महाप्रबंधक ने इज्जतनगर रेलवे अस्पताल का किया निरीक्षण, बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

अपर महाप्रबंधक ने इज्जतनगर रेलवे अस्पताल का किया निरीक्षण, बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

बरेली 8 अक्टूबर।

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने बृहस्पतिवार को इज्जतनगर मंडल रेलवे चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग मौजूद रहे।

अपर महाप्रबंधक ने अस्पताल के मेजर-माइनर ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, सर्जिकल वार्ड, महिला-पुरुष वार्ड, दवा काउंटर और औषधि भंडार का जायजा लिया और रेल कर्मियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा और सभी शाखाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और परिचालन की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता और विभागों में समन्वय को प्राथमिकता देने, रेल मदद और सीपीग्राम शिकायतों की निगरानी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.