8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली 8 अक्टूबर…… इज्जतनगर मंडल में ट्रैक की विशेष सफाई अभियान शुरू

इज्जतनगर मंडल में ट्रैक की विशेष सफाई अभियान शुरू, बदायूं सहित 13 स्टेशनों पर चला अभियान।

‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई शुरू की गई है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में बरेली सिटी, इज्जतनगर, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, लालकुआं समेत 13 प्रमुख स्टेशनों पर ट्रैक किनारे जमा कूड़ा, मलबा और झाड़ियां हटाई जा रही हैं।

रेल प्रशासन ने लेवल क्रॉसिंग और रेल परिसरों में जेसीबी मशीनों से सफाई कराई। गैंग स्टाफ, ट्रैकमैन, एनजीओ और इंजीनियरिंग विभाग की टीमें लगी हैं। कचरे को रीसायकल और जैव अपघटनीय में अलग-अलग किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ट्रैक पर कचरा न डालें, इससे रेल संचालन प्रभावित होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.