8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी से दीन नगर शेखपुर तक बन रही सड़क हाथ से ही उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

बिल्सी से दीन नगर शेखपुर तक बन रही सड़क हाथ से ही उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

बिल्सी, बदायूं 8 अक्टूबर ।

बिल्सी से दीन नगर शेखपुर गांव तक बन रही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क बनते ही हाथ से उखड़ने लगी है। घटिया निर्माण को लेकर गुरुवार दोपहर ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

दीन नगर शेखपुर गांव के प्रधान सुरेश पाल ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता बहुत खराब है। गांव के ही प्यारेलाल ने भी आरोप लगाया कि सड़क हाथ से ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान रखा जाए, ताकि बनने के कुछ समय बाद ही सड़क खराब न हो।

गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हुए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की भी मांग की।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी रोहन सिंह ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सड़क पर काम नहीं हो रहा है। पिछले दिन मिट्टी होने के कारण सिंगल परत बनाई गई थी। सड़क पर एक और परत बनाई जाएगी। ठेकेदार को अच्छी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.