8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विद्युत उपखंड के एसडीओ ने जेई पर लगाया गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप।

बिल्सी विद्युत उपखंड के एसडीओ ने जेई पर लगाया गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप।

उच्च अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग।

बिल्सी बदायूं 8 अक्टूबर ।

जिले के बिल्सी विद्युत उपखंड में तैनात एसडीओ कुलदीप कुमार सिंह ने वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) रामस्वरूप पर फोन पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। एसडीओ ने मामले की लिखित शिकायत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

एसडीओ कुलदीप कुमार सिंह के मुताबिक, जेई रामस्वरूप ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल की थी। बातचीत के दौरान जेई ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। एसडीओ का आरोप है कि जेई ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले को गंभीर बताते हुए एसडीओ ने प्रबंध निदेशक, लखनऊ, मुख्य अभियंता, बरेली और अधीक्षण अभियंता, बदायूं को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, जेई रामस्वरूप का कहना है कि यदि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं तो उच्च अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

एसडीओ की शिकायत के बाद अब यह विवाद बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.