8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी, बदायूं. उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बिल्सी तहसील के सभी लेखपालों ने ऑनलाइन काम

बिल्सी में लेखपालों ने ऑनलाइन काम का किया बहिष्कार, आय-जाति प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं ठप।

बिल्सी, बदायूं 8 अक्टूबर ।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बिल्सी तहसील के सभी लेखपालों ने ऑनलाइन काम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। गुरुवार 8 अक्टूबर से शुरू हुए आंदोलन के चलते आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और फार्मर रजिस्ट्री समेत कई डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

लेखपालों ने ऑनलाइन आवेदन से जुड़े काम नहीं होने से तहसील स्तर पर लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। संघ के नेता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। आंदोलन के तहत सभी लेखपालों ने प्रशासनिक और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। अब कोई भी लेखपाल आय, जाति, मूल निवास या फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित ऑनलाइन काम नहीं करेगा।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संघ अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को लगातार अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के विरोध में लेखपालों ने ऑनलाइन काम बंद करने का फैसला लिया है।

ऑनलाइन काम के बहिष्कार से तहसील स्तर पर प्रमाण पत्रों के आवेदन अटक गए हैं। इससे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के साथ सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने में लोगों को परेशानी हो सकती है। संघ ने कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर लेखपाल सूरज भारती, दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, रंजीत सिंह, राजबीर सिंह, संजय तोमर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.