8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग के पास आंधी में विशाल पेड़ गिरा, बदायूं-दातागंज रोड पर 5 किमी लंबा जाम।

बदायूं

मूसाझाग के पास आंधी में विशाल पेड़ गिरा, बदायूं-दातागंज रोड पर 5 किमी लंबा जाम।

बदायूं 8 अक्टूबर ।

देर रात करीब 9 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बदायूं-दातागंज रोड पर मूसाझाग गांव के पास सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ भरभराकर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

पेड़ गिरते ही दोनों तरफ करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डबल डेकर बसें, ट्रक और छोटे वाहन घंटों फंसे रहे। अंधेरा और बारिश से राहत कार्य में देरी हुई। बसों में फंसे बच्चे और महिलाएं बेहाल हो गईं। गनीमत रही कि कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले खुद टहनियां हटाने का प्रयास किया, बाद में पुलिस और वन विभाग ने आरी-कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर रास्ता खुलवाया। तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई और कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.