8:26 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में बिजली चोरों पर विभाग का कहर

, तड़के 5 बजे छापेमारी में 8 पकड़े।

सहसवान, बदायूं 8 अक्टूबर।

बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने गुरुवार तड़के 5 बजे बड़ा अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने पठान टोला, अकबराबाद और सैफुल्लागंज में छापेमारी कर 8 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा।

अचानक पहुंची टीम को देखकर बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कई घरों में केबल से सीधे बिजली उपयोग का मामला मिला, मौके पर अवैध केबल हटाई गई।

एसडीओ जयप्रकाश ने कहा कि बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं होगी, चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई शुरू की गई है।

चेकिंग टीम में अवर अभियंता विनोद कुमार, टीजी-2 हरिपाल सिंह, विभागीय कर्मचारी और पुलिस बल शामिल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.