7:15 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पुत्रवधू के परिवार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

बदायूं

पुत्रवधू के परिवार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।

बदायूं 8 अक्टूबर।

पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाली राखी यादव पत्नी कृष्ण गोपाल यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि उनके पुत्र उदित यादव के ससुर राजवीर सिंह, सास विजया यादव, साला आशुतोष यादव और पुत्रवधू ज्योति यादव निवासी प्रगति विहार कॉलोनी, चंदौसी, संभल ने 14 जून 2026 की शाम 7 बजेन घर में घुसकर डंडों से हमला कर दिया। हमले में राखी यादव के हाथ, कंधे और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 10 जुलाई को थाना सिविल लाइन और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर 26 सितंबर 2026 को थाना सिविल लाइन में धारा 115(2), 352, 351(2), 324(2), 333, 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे रोडवेज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार 3 अक्टूबर शाम 4:30 बजे चौकी के अंदर आरोपियों के साथ बातचीत कर रहे थे। शिकायत करने पर चौकी प्रभारी ने गालियां देकर भगा दिया।

राखी यादव ने कहा कि चौकी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जाए तो आरोपियों की मौजूदगी का सबूत मिल जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आर्थिक समझौता कर आरोपियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से जांच अधिकारी बदलने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.