5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

*दिवंगत परिजनों की स्मृति में आयोजित ‘प्रणाम’ कार्यक्रम संपन्न, डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज को प्रदान किया गया*

*दिवंगत परिजनों की स्मृति में आयोजित ‘प्रणाम’ कार्यक्रम संपन्न, डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज को प्रदान किया गया*

लखनऊ, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम ‘प्रणाम’ का आयोजन गत 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुस्तक मेला, लखनऊ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राजीव राज को प्रदान किया गया। डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान उनकी पत्नी श्रीमती मंजुला शंखधार तथा उनके तीनों बच्चों—डॉ. सोनरूपा विशाल, श्रीमती रजतूपा एवं डॉ. अक्षत अशेष—द्वारा डॉ. राजीव राज को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के अंतर्गत एक काव्य सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें श्री नरेंद्र गरल, श्री बलराम श्रीवास्तव, श्री अर्जुन सिंह चाहान, श्री गजेंद्र प्रयांशु एवं डॉ. राजीव राज ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर इन सभी साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

‘प्रणाम’ का उद्देश्य दिवंगत परिजनों की स्मृतियों को जीवंत रखते हुए साहित्य और संवेदना के माध्यम से उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करना है। इसी भाव के साथ कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में काव्यप्रेमियों और साहित्य अनुरागियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना ने आभार व्यक्त किया।

‘प्रणाम’ ने साहित्य, स्मृति और संवेदना को एक साथ जोड़ते हुए दिवंगत परिजनों की स्मृतियों को सहेजने का भावपूर्ण संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.