5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

*कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के रूप में मनाया विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप*

बदायूं :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आज 8 अक्टूबर 2026 को भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” घोषित कर जिले मुख्यालय पर व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। लोकतंत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने मनाया “काला दिवस”, जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा
बदायूं : 8 अक्टूबर 2026: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्राइवेट बस स्टैंड से पुलिस लाइन तक प्रदर्शन किया पुलिस लाइन चौक पर पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के रूप में व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना लाल सागर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस ने अपने विचार रखे। इस आयोजन मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया विशिष्ट वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एवं जिला पंचायत सदस्य, निवर्तमान प्रदेश सचिव रजनी सिंह रहे सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही की सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इण्डिया’ ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्हें रोककर उनके साथ बलपूर्वक और बर्बर व्यवहार किया गया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं व सांसदों पर लाठीचार्ज किए जाने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने की कड़े शब्दों में निंदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुन्ना लाल सागर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला सीधे तौर पर संविधान पर हमला है। आयोजन कर रहे मोरपाल प्रजापति ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की यह लड़ाई देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए निरंतर जारी रहेगी। वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि जब तक चुनावी प्रणाली और जवाबदेही में सुधार नहीं होता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन विभिन्न स्तरों पर जारी रखे जाएंगे। सुरेश सिंह राठौर, रजनी सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काला दिवस मनाते हुए विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बदायूं ,पूर्व प्रत्याशी सहसवान विधानसभा राजवीर सिंह ने भी अपनी बात रखी इस अवसर पर संचालन अशोक कश्यप ने किया मुख्य रूप से महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इखलास हुसैन, उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बाबू चौधरी, साजिद अली, दिग्विजय सिंह, पप्पू फारूकी, ओमप्रकार प्रजापति, अजय, धर्मेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, लुकमान, अकिल अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.