5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अभिभावकों ने किया अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का अवलोकन

■ अभिभावकों ने किया अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का अवलोकन

■ बच्चों की प्रगति एवं कमियों पर अभिभावकों ने कक्षाचार्यों से की चर्चा

बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावकों के लिए उत्तर-पुस्तिका अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने शिशुओं की परीक्षा उत्तर-पुस्तिकाओं का गहन अवलोकन किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
प्रत्येक कक्षा के कक्षाचार्य द्वारा अभिभावकों को उनके शिशुओं की उत्तर-पुस्तिकाएं दिखाई गईं। अभिभावकों ने परीक्षा में हुई गलतियों एवं कमियों को समझा और उनके सुधार के लिए कक्षाचार्यों से चर्चा-वार्ता की। इस दौरान अनेक अभिभावकों ने अपने शिशुओं की शैक्षिक प्रगति को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने भी अभिभावकों से संवाद करते हुए शिशुओं के सर्वांगीण एवं शैक्षिक विकास में विद्यालय के साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के गृहकार्य में सहयोग करने के साथ-साथ उनके दैनिक अध्ययन, व्यवहार एवं दिनचर्या का नियमित निरीक्षण करें तथा घर पर अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं।
विद्यालय के परीक्षा विभाग प्रमुख आचार्य नरेश पाल सिंह ने बताया कि उत्तर-पुस्तिकाओं का अभिभावकों को अवलोकन कराने का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी गलतियों एवं कमियों से परिचित कराना तथा उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी प्रयास करना है, जिससे विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य लालाराम वर्मा, आचार्य कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अविलेश यादव, निरंजन सिंह, राहुल शर्मा, राजीव कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, देवेंद्र कुमार, कु. आयुषी, रिया राजपूत, कंचन गुप्ता, प्रियंका सिंह, अंचल पाठक, पूजा शर्मा, ज्योत्सना सिंह, नूतन कुमारी आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.