5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ जंतर मंतर पर बर्बर दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में विरोध मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों भारी पुलिस बल लगाकर प्रशासन ने रोक लिया

निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांग रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ जंतर मंतर पर बर्बर दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में बदायूँ में नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों भारी पुलिस बल लगाकर प्रशासन ने रोक लिया। काफी देर तक कांग्रेसियों और पुलिस में धक्का मुक्की होती रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। कहा कि निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांग रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ जंतर मंतर पर 7 अक्टूबर 2026 को बर्बर दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज किया गया। लोकसभा के विपक्ष के नेता और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला स्वयं संविधान पर हमला है। कांग्रेस इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मानती है। कांग्रेस वोट के अधिकार एवं लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई को तब तक निरंतर जारी रखेगी जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से हटा नहीं दिया जाता और हमारी चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।
– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वोट के अधिकार एवं लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई को तब तक निरंतर जारी रखेगी जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से हटा नहीं दिया जाता और हमारी चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।
– अजीत यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.