*बदायूँ, 8 अक्टूबर।*
राजकीय महाविद्यालय बदायूँ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय छात्र सेमिनार श्रृंखला के चौथे दिन बुधवार को बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने आधुनिक तकनीक पर आधारित विषयों पर सारगर्भित प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रा अंजलि सिंह ने ‘प्लांट आइडेंटिफिकेशन ऐप्स’ विषय पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में मोबाइल एप्लिकेशन की सहायता से पौधों की विभिन्न प्रजातियों, पत्तियों के प्रकार और उनकी औषधीय विशेषताओं की पहचान सेकंडों में की जा सकती है। यह तकनीक न केवल वनस्पति विज्ञान के शोधार्थियों के लिए उपयोगी है, बल्कि आम लोगों और किसानों को भी पेड़-पौधों की सटीक जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है।
वहीं छात्रा तनिष्का सिंह ने ‘ग्रीन हाउस तकनीक’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियंत्रित वातावरण तैयार करके प्रतिकूल मौसम में भी बेमौसमी फसलों व पौधों का उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने ग्रीन हाउस के संरचनात्मक ढाँचे, तापमान नियंत्रण, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और आधुनिक कृषि में इसके आर्थिक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। चौथे दिन प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया संचालन डॉ. सरिता ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com