5:08 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, अंबेडकर पार्क पर धरना के बाद डीएम कार्यालय के सामने फूंका पुतला

बदायूं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, अंबेडकर पार्क पर धरना के बाद डीएम कार्यालय के सामने फूंका पुतला

केशव गुप्ता

बदायूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग उठाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने पहुंचकर ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वोच्च है और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” और “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” जैसे नारे लगाए गए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आशीष यादव, विधायक शेखूपुर हिमांशु यादव, विधायक सहसवान बृजेश यादव, सत्येंद्र पाल, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष शेखूपुर मोदप्रकाश पाल, सुनीता पाल, विवेक, मोहन पाल तथा राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत हैं और इन मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी उठती रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.