4:23 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कल से, रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी धूम।

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कल से, रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी धूम।

उझानी, बदायूं 8 अक्टूबर ।

नगर में अग्रवाल सेवा समिति, उझानी एवं अग्रवाल महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का तीन दिवसीय भव्य आयोजन शुक्रवार 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह महोत्सव रविवार 11 अक्टूबर तक चलेगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला, प्रेम मिल कंपाउंड, रेलवे रोड, उझानी में होंगे।

पहले दिन शुक्रवार 9 अक्टूबर को अग्रवाल महिला समिती के तत्वावधान में
सायं 5 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सीनियर वर्ग (4th to 6th) फैंसी ड्रेस – प्रायोजक अनिल तुलस्यान एवं श्रीमती प्रीति तुलस्यान, केवल महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस – प्रायोजक अजित गोयल एवं श्रीमती गरिमा गोयल, जूनियर वर्ग (1st to 3rd) फैंसी ड्रेस – प्रायोजक संजय कुमार मित्तल एवं श्रीमती सारिका मित्तल, Up to 2nd Class बॉल इन टब (One Minute) – प्रायोजक राजकुमार तुलस्यान एवं श्रीमती रीता तुलस्यान, पासिंग ऑफ बॉल – प्रायोजक नीरज कुमार गोयल एवं श्रीमती अंजली गोयल, 6th to 8th दिये गये पोस्टर में रंग भरो – प्रायोजक अवनीश चन्द्र गोयल एवं श्रीमती मंजू गोयल, Up to 15 Months बेबी हेल्थ शो – प्रायोजक अग्रवाल महिला समिति, मेंहदी रचे हाथ सभी महिलाओं के लिए – प्रायोजक गोपाल कृष्ण तुलस्यान एवं श्रीमती नीरू तुलस्यान, टी.वी. विज्ञापनों के स्लोगन पहचानो – प्रायोजक अभिषेक बंसल एवं श्रीमती अलका बंसल।

शनिवार 10 अक्टूबर दूसरा दिन
सायं 5 बजे से डांस कम्पटीशन जूनियर (1st to 4th) – प्रायोजक अनुज गोयल एवं श्रीमती सुरभि गोयल, फूट चार्ट सजाओ प्रतियोगिता केवल लड़कियों के लिए – प्रायोजक दीपक सिंघल एवं श्रीमती दीपाली सिंघल, डांस कम्पटीशन सीनियर (5th to 8th) – प्रायोजक मनीष चन्द्र गोयल एवं श्रीमती रिया गोयल, जूड़ा सजाओ स्टाईल Ladies & Girls (घर से सजाकर लाना है) – प्रायोजक अरुण अग्रवाल एवं श्रीमती जया अग्रवाल, करेंसी बुके सजा कर लाओ (असली रुपये 11000/- तक) 8th to 12th – प्रायोजक निखिल अग्रवाल एवं श्रीमती अंशू अग्रवाल, BEST OUT OF THE WASTE (पुराने अखबार से) 5th to 8th – प्रायोजक उदय सिंघल एवं श्रीमती शालिनी सिंघल, स्पीच कम्पटीशन हिन्दी 9th to 12th विषय- सेहत पर पड़ा दुष्प्रभाव – प्रायोजक शुभम गोयल एवं श्रीमती प्रगति गोयल, स्पीच कम्पटीशन English Above 12th (Role of Artificial Intelligence in Human Life) – प्रायोजक भूषण कुमार गोयल एवं श्रीमती आशू गोयल, फिल्मी डायलॉग के द्वारा पिक्चर का नाम बताओ सभी के लिए – प्रायोजक रमेश चन्द्र बंसल एवं श्रीमती सुनीता बंसल। सांत्वना पुरस्कार – प्रायोजक निलांशु अग्रवाल, डायरेक्टर- APS इंटरनेशनल स्कूल।

वहीं रविवार 11 अक्टूबर मुख्य समारोह
प्रातः 8:30 बजे ध्वजा रोहण (अग्रवाल धर्मशाला, किला खेड़ा), प्रातः 9:30 बजे हवन एवं प्रसाद (मैमिया मन्दिर), सायं 4 बजे शोभायात्रा (अग्रवाल धर्मशाला, किला खेड़ा से प्रारम्भ), सायं 6 बजे महाराजा अग्रसेन मार्ग का लोकार्पण – श्रीमती पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष – न.पा.परिषद द्वारा ।

सायं 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, ग्रुप डांस की प्रस्तुति – APS INTERNATIONAL SCHOOL, उझानी, प्रथम उत्तीर्ण अग्र विद्यार्थी पुरस्कार – प्रायोजक अखिलेश गोयल एवं श्रीमती नीता गोयल, Topper of Topper’s Award श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल की स्मृति में – प्रायोजक शशांक अग्रवाल सुपुत्र मुनीश चन्द्र अग्रवाल, ग्रुप डांस की प्रस्तुति – G.D. GOENKA PUBLIC SCHOOL, शोभायात्रा का स्वागत/जलपान (स्थान- श्री पंचमुखी हनुमान मन्दिर) – प्रायोजक श्री सचिन अग्रवाल बंटी, नगर अध्यक्ष भाजपा उझानी।

महोत्सव में कार्यक्रम अध्यक्ष विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री, उ.प्र. शासन होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा बदायूं, संजय अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा बिसौली, ओमप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा चन्दौसी, दीप गोयल अध्यक्ष अग्रसेन सभा चन्दौसी, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सेवा समिति आंवला मौजूद रहेंगे।

अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार गोयल, महामंत्री विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष अमोल गोयल,एवं अग्रवाल महिला समिति, उझानी अध्यक्षा सुनीता बंसल, महामंत्री शालिनी सिंघल, कोषाध्यक्ष निशा गोयल आदि ने सभी अग्रबंधुओ से इस महोत्सव में शामिल रहने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.