3:15 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

शिष्य की मौत के बाद पहली बार केली कुंज पहुंचे प्रेमानंद महाराज

वृंदावन। शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पहली बार केली कुंज आश्रम पहुंचे। उन्हें देखते ही भक्त पीछे दौड़ पड़े और ‘श्री हरिवंश’ व ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाने लगे।
प्रेमानंद महाराज करीब 10 मिनट तक केली कुंज आश्रम में रुके। इसके बाद वह करीब 150 मीटर दूर अपने गुरु श्री हित गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने पहुंचे और फिर अपने नए यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए।
बताया गया कि रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। मामले में अब तक आत्महत्या से जुड़े चार वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
घटना के बाद केली कुंज आश्रम की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि महाराजजी और सभी शिष्य इस घटना से आहत हैं और आश्रम जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही लोगों से महाराजजी की छवि खराब करने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.