बिल्सी: बाइक मिस्त्री को दुकान के सामने गाली-गलौज कर पीटा, दो पर केस दर्ज।
बिल्सी बदायूं 8 अक्टूबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के बॉस बरौलिया गांव में मोटरसाइकिल की मरम्मत की दुकान के सामने खड़े होकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम बॉस बरौलिया, थाना बिल्सी निवासी अनमोल पुत्र अशोक बाबू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी दुकान पर था। इसी दौरान गांव के ही अजीत सिंह पुत्र रवेन्द्र सिंह उसकी मोटरसाइकिल की मरम्मत की दुकान के सामने खड़े होकर उसे गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर वह नहीं माना।
आरोप है कि इसी कहासुनी में अजीत सिंह पुत्र रवेन्द्र सिंह व रवेन्द्र सिंह पुत्र रूम सिंह निवासी ग्राम बॉस बरौलिया ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आ गई। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद थाना बिल्सी पुलिस द्वारा उसका मेडिकल कराया गया था। इलाज के बाद 7 अक्टूबर 2026 को वह थाने पर कार्रवाई के लिए पहुंचा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजीत सिंह और रवेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com