2:10 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: गणेश नगर में मोबाइल टावर में आग लगाई,

बिल्सी: गणेश नगर में मोबाइल टावर में आग लगाई, लाखों के उपकरण जले, केस दर्ज।

बिल्सी बदायूं 8 अक्टूबर ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है। आग से टावर परिसर में लगे लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एलिवर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी कर्मचारी विनय कुमार सिंह पुत्र हाकिम सिंह, निवासी ग्राम अल्हैपुर शमसपुर, थाना इस्लामनगर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी कंपनी मोबाइल टावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदान करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो दूरसंचार भारत सरकार से पंजीकृत है।

कंपनी का एक टावर गणेश नगर बिल्सी में लगा है,
2 अक्टूबर 2026 की रात कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि आपके टावर परिसर में आग लग गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि टावर परिसर में स्थित शेल्टर में लगी बैटरी बैंक, SMPS, FCU, AC एवं शेल्टर ECI MUX, ZTE IDU, HUAWEI IDU व अन्य उपकरण जल गए हैं।

जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टावर पर आग लगाई गई है। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.