बदांयू में कलेक्ट्रेट परिसर से अधिवक्ता के मुंशी की बाइक चोरी, केस दर्ज।
बदायूं 8 अक्टूबर ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक चोरी का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला मोहन कॉलोनी नेकपुर, थाना सिविल लाइन निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व. नन्दराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कलेक्ट्रेट कचहरी में इरफान उद्दीन एडवोकेट के यहां मुंशी का कार्य करता है।
प्रार्थी ने बताया कि सन 2019 में उसने मोटरसाइकिल आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल कुमार से स्टाम्प पेपर पर खरीदी थी, जो किसी कारणवश अपने नाम ट्रांसफर नहीं करा पाया था।
19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह उक्त बाइक से कचहरी आया था और कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर 2 के अंदर पश्चिम साइड में पार्किंग पर खड़ी करके वकील साहब की सीट पर जाकर कार्य करने लगा।
शाम करीब 5 बजे जब कार्य समाप्त कर वह स्टैंड पर अपनी बाइक लेने गया तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी। आस-पास काफी तलाश किया, लेकिन बाइक नहीं मिल सकी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com