12:09 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: जिला महिला अस्पताल से बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज।

बदायूं: जिला महिला अस्पताल से बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज।

बदायूं 8 अक्टूबर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला एकतानगर, थाना सिविल लाइन निवासी रिंकू पुत्र रमेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 अगस्त की शाम वह अपने पिता की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस से जिला महिला अस्पताल गया था।

उसने अपनी बाइक अस्पताल के अंदर खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चला।

पीड़ित ने बताया कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। वह अब तक किसी कारण से मुकदमा दर्ज कराने थाने नहीं आ पाया था। 6 अक्टूबर को उसने थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.