पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार पर केस।
कादरचौक (बदायूं)। 8 अक्टूबर ।
कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 5-6 अक्टूबर की रात उसकी शादीशुदा बेटी घर पर सो रही थी। गांव का ही आरोपी आशीष पुत्र छोटे उर्फ रामलड़ैते उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया।
आरोप है कि इस काम में छोटे उर्फ रामलड़ैते पुत्र स्व. बदन सिंह, संजीव पुत्र छोटे उर्फ रामलड़ैते और वीरसहाय पुत्र बदन सिंह ने पूरा सहयोग किया। परिजन कई दिन तक खुद तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग न लगने पर 7 अक्टूबर को थाने पहुंचे।
थाना कादरचौक पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com